24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम: लौटने लगा गर्मी, तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी, लोग हो रहे पसीना-पसीना

मौसम: लौटने लगा गर्मी, तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी, बढ़ी लोगों की परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Sep 2018, 3:35 PM IST

Chahttisgarh weather

मौसम: लौटने लगा गर्मी, तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी, लोग हो रहे पसीना-पसीना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौमस में फिर से बदलाव हुआ है। इस बार सूरज की तपीश ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। ऐसा लग रहा है मानो फिर से अप्रैल मई महीना वापस लौट आ गया है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया। तापमान में बढ़ोत्तरी होती गई। दोपहर में तापतान 34 डिग्री के पार चला गया।

कहीं-कहीं छाए हल्के बादल
राजधानी में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार और सोमवार को दिनभर चटक धूप पड़ी। मंगलवार को भी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। फिलहाल मानसूनी सिस्टम राजस्थान की ओर चला गया है। लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी कुछ मात्रा में आ रही है। इस कारण से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहते हैं।

इससे प्रदेश के कुछ संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों में भारी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की अति संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर तथा उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में आकाश सामान्यत: स्वच्छ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय होने तथा वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है।

अब तक 20 फीसदी अधिक बारिश
राजधानी में इस मानसूनी सीजन में एक जून से 24 सितम्बर तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक राजधानी में 1026.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक शहर में 1231.9 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की वापसी अभी शुरू नहीं हुई। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून वापसी का दौर शुरू होता है। इस तरह 12 अक्टूर तक देश से मानसून की वापसी की घोषणा हो जाती है। साथ ही हर साल की तरह इस वर्ष भी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में राजधानी में बारिश हो सकती है।