
रायपुर. टै्रफिक चाहे सुबह के वक्त हो या शाम के वक्त परेशानी सबको होती है । अगर आप सफर कर रहें हैं तो यह बिल्कुल नही चाहेंगे कि आपको रास्ते में ट्रैफिक मिलें। सुबह ऑफिस जाना हो, स्कूल या कहीं और अगर आपको रास्ते में टैफिक मिले किसी को अच्छा नही लगता।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित रामनगर का इलाका पुरे समय टैफिक जाम की चपेट में होता है । फिर चाहे वो सुबह का वक्त हो या शाम का, यहां से गुजरने वाले लोगों को टै्रफिक से जूझने काफी मशक्कत करनी पड़ती है । रामनगर कोटा का ये इलाका गुढि़यारी, जनता कॉलोनी को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद इस रास्ते की हालत जर्जर हो चूकी है, जिसपर प्रशासन का कोई ध्यान नही जा रहा है।
प्रशासन द्वारा इस सडक़ पर अंडरब्रिज बनवाने की बात कही गई थी पर यह बात ठंडे बस्ते में पड़ी है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर जाम की वजह से कभी- कभी काम पर जाने में देरी हो जाती है और कई बार तो ट्रेन भी छूट जाती है।