30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, उधर ईडी ने भी पूछताछ के लिए बुलाया

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 3 Nov 2022, 1:41 AM IST

रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, उधर ईडी ने भी पूछताछ के लिए बुलाया

रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, उधर ईडी ने भी पूछताछ के लिए बुलाया

रायपुर. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह 3 नवंबर को शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में समापन समारोह संपन्न होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को राज्योत्सव व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज हुआ था।

आदिवासी नृत्य महोत्सव में खुशी में हर कोई झूम रहा, देखें वीडियो
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को ही सुबह 11 बजे रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन की पब्लिक रिलेशन टीम ने उनके 15 नवंबर तक के प्रोग्राम का शेड्यूल बुधवार को जारी किया है। इसके मुताबिक हेमंत सोरेन 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में शिरकत करेंगे। इससे यह माना जा रहा है कि इस तारीख तक वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]सीएम भूपेश बघेल ईडी छापे पर बोले- इस अंजुमन में उनको आना है बार बार...
बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को यह समन झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में भेजा है। इधर, सीएम के जनसंपर्क सेल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी और इसके अगले दिन 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। माना जा रहा है कि ईडी के समन के ठीक बाद यह विशेष सत्र बुलाने का फैसला रणनीतिक वजहों से लिया गया है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :पूर्व सीएम ने चेताया- 'पंजा छाप' अधिकारियों अब भी वक्त है संभल जाओ