4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना इंटरव्यू यहां 90 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन

बिना इंटरव्यू यहां 90 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन
2 min read
Google source verification
job

बिना इंटरव्यू यहां 90 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन

रायपुर. अगर आप पढ़े लिखें हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर आपको सीधी भर्ती का मौका दे रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में फुल टाइम के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आगामी 23 जुलाई सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा सर्वेयर, फायनेंसियल सर्विस आॅफिसर, एडमिन असिस्टेंट, चीफ सेल्समेन, सेल्समेन एवं मल्टीवर्कस के पदों पर भर्तियां की जाएगी।

कुल पद - 90

शैक्षिणक योग्यता - ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर के उम्मीदवार इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

आयु सीमा - इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना होेे, वो पात्रतानुसार प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

यहां होगा आयोजन

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेप्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा।

अपने साथ ये जरुरी डॉक्यूमेंट ले जाना न भूले

प्लेसमेंट कैंप में जाने के लिए आप अपना आधार कार्ड, दसवीं और बाहरवीं मार्कशीट के साथ अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट, अपना पासपोर्ट फोटो, यदि हो तो पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, बैंक डिटेल समेत अपना रिज्यूमे रखना न भूले। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप सभी कागजात के छायाप्रति और ओरिजिनल प्रति रखना न भूलें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें ...

इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष 0771-2582862 से प्राप्त की जा सकती है।

पता - जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय, राजभवन के पास, रायपुर, छत्तीसगढ़।