26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी के मॉडल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक – चौबंद, ड्रोन कैमरे से रख रहे निगरानी

चार नवंबर तक सुरक्षा घेरे में मॉडल स्टेशन, बुकिंग काउंटर से यात्रियों के लगेज पर रखी जा रही पैनी नजर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2019, 10:37 PM IST

राजधानी के मॉडल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक - चौबंद, ड्रोन कैमरे से रख रहे निगरानी

राजधानी के मॉडल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक - चौबंद, ड्रोन कैमरे से रख रहे निगरानी

रायपुर . राजधानी के मॉडल स्टेशन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। त्योहारी आवाजाही बढऩे के साथ ही धनतेरस पर्व से लेकर 4 नवंबर तक रेलवे सुरक्षा बल की चौकसी बढ़ गई है। शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म व वेटिंग हॉल की जांच कराई गई। इस समय यात्रियों की आवाजाही 50 से 60 हजार तक पहुंच गई है। सुरक्षा को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों से लगेज लेकर उतरने वाले यात्रियों का परखा जा रहा है। इससे पहले दशहरा पर्व पर ड्रोन कैमरा लगाया गया था।

कलियुगी शिक्षक का कांड : पहले किया दुष्कर्म फिर पीड़िता को धमकाते हुए बोला….केस वापस ले, नहीं तो अबकी बार तेरी बड़ी बहन का करूंगा रेप

स्टेशन में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लागू होने के साथ ही रेलवे सुरक्षा अमला अलर्ट पर है। जनरल टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्म यात्रियों से भरे हुए हैं। हर आने-जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन के मुख्य गेट के साथ ही प्लेटफार्म पर तैनात है।

हथियार लूटने नक्सलियों ने जवानों को जंगल में बनाया निशाना, IED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

गुढिय़ारी तरफ भी चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। स्टेशन की बड़ी ओवरब्रिज पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। आरपीएफ रायपुर पोस्ट प्रभारी दिवाकर मिश्रा के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की मंडल आयुक्त अनुराग मीणा लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए कड़ी चौकसी की जा रही है।

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम ने PM मोदी को लिखा पत्र, किसानों को लेकर की ये बड़ी मांग

इसके तहत परिसर की पार्र्किंग से लेकर बुकिंग काउंटर और यात्रियों के लगेज पर पैनी नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरे लगातार 4 नवंबर तक निगरानी कराई जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा बल का डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.