ताबीर हुसैन @रायपुर. हिंदी एक समृद्ध भाषा है। इसने हर भाषाओं को खुद में समाहित किया है। स्कूलों, सरकारी संस्थानों में हिंदी सप्ताह और हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। लेकिन बात यही आती है कि आखिर हिंदी दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।