उन्होंने कहा कि आज कर्जमाफी और उचित अधिकार के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, जिनके हौसले टूट गए हैं एेसे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार को इनका दर्द दिखाई नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री रमन सरकार के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने किसानों को 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित अन्य मांगों को पूरा कर किसानों को राहत देने की बात कही है।