
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोग दौड़े और कार सीधी करने के साथ सवारों को बाहर निकला। गनीमत रही कि कार में सवार किसी को चोट नहीं लगी।
दरअसल, यह सड़क हादसा शंकर नगर के क्रिस्टल आर्केड काम्प्लेक्स के पास हुआ, जहां गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइटर से टकरा कर हवा में उछलने के साथ पलट गई। हादसा होता देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। इस बीच लोगों ने कार सीधी करने के साथ उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार में सवार लोगों को खास चोट नहीं लगी।