अब केवल वेटिंग टिकट
होली पर्व को अब सिर्फ 20 दिन शेष बचे हैं। 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंग-गुलाल उड़ेगा। इस त्योहार के स्पेशल चल रही दुर्ग-सारनाथ, दुर्ग-अमरकंटक, साउथ बिहार, हावड़ा-अहमदाबाद और हावड़ा-मुंबई मेल पूरी तरह से पैक हो चुकी है। मुख्य रिजर्वेशन कार्यालय के अनुसार सभी श्रेणियों के टिकट वेटिंग और आरएसी में चल रहे हैं।