29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ में बाइक पर घूमे गृहमंत्री
Play video

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ में बाइक पर घूमे गृहमंत्री

आजादी के बाद पहली बार कोई मंत्री Chhattisgarh के सुकमा जिले में जगरगुंडा के रायगुडेम ​इलाके में पहुंचा है। डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने वहां गांव में जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों से की बातचीत...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 3 Apr 2025, 11:32 PM IST

Chhattisgarh Naxal News: हार्डकोर नक्सली हिड़मा (Hidma) का इलाका रायगुडेम। नक्सलगढ़ (Naxalgarh) के नाम से कुख्यात इस इलाके में कभी नक्सलियों की इजाजत के बगैर कोई बाहरी प्रवेश नहीं कर पाता था। ऐसे इलाके में आजादी के बाद पहली बार कोई मंत्री पहुंचा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जगरगुंडा के रायगुडेम​ (Raigudem) इलाके में फोर्स का कैंप खुलने से हालात बदले हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) 3 अप्रैल को वहां पहुंचे। वे सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बाइक पर घूमे। साथ ही गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत भी की। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का बस्तर दौरा 5 अप्रैल को होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शाह संसद सत्र (Parliament Session) समाप्त होने के बाद 4 अप्रैल को रायपुर आएंगे। इसके बाद वे दंतेवाड़ा जाएंगे।

यह भी पढ़ें : संसद सत्र के बाद 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह