scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 19 May 2021: ये छह राशियां रहेंगी भाग्यशाली, वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल | Horoscope Today 19 May 2021 Aaj ka Rashifal Daily Astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 19 May 2021: ये छह राशियां रहेंगी भाग्यशाली, वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल

locationरायपुरPublished: May 19, 2021 08:01:43 am

Submitted by:

Ashish Gupta

19 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

रायपुर. 19 May 2021 को बुधवार का दिन और बैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। अश्लेषा नामक नक्षत्र रहेगा। इस दिन कर्क राशि में चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति उत्तर में होगी। इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करना नुकसानदायी साबित होगा। अगर किसी कारणवश उत्तर दिशा की यात्रा करना अति आवश्यक हो तो धनिया खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ, मांगलिक या नया कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि, चंद्रमा कर्क राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह वृषभ राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ ये छह राशियां सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। धन लाभ के साथ साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा इनको आर्थिक लाभ होगा और जो कार्य ये करने जा रहे हैं उसमें उन्नति तथा प्रगति के अवसर देखने को मिलेंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। मान – सम्मान का उत्तम योग बनने वाला है।

आज का 19 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पिछले कुछ समय से किसी के साथ चल रहे खराब संबंधों में सुधार आएगा। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में विशेष योगदान रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति उचित बनी रहेगी। भविष्य संबंधी निवेश के समय और दिन उत्तम है। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। अपने भावुकता जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखे अन्यथा कुछ लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। दोपहर के पश्चात ग्रहों की स्थितियां कुछ विपरीत होगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आएंगे, जो आपको परेशान करेंगे। इस समय अपने व्यापार में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। मेहनत और लगन से किया गया कार्य में निश्चय ही लाभप्रद सिद्ध होगा।
उपाय – छत पर पक्षियों को दाना खिलाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 19 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
इस समय धार्मिक, सामाजिक तथा अन्य कार्यों के प्रति विशेष योगदान रहेगा। इससे नई पहचान प्राप्त होगी। किसी पारिवारिक मुद्दों में आपकी उपस्थिति रहेगी। इस समय परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। समय का सदुपयोग करना चाहिए। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से धन हानि संभव है। लेनदेन करते समय लापरवाही बिल्कुल भी न करें। घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यह समय किसी भी यात्रा करने के लिए उचित नहीं है। कार्य क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
उपाय – हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – केसरिया

आज का 19 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपका अधिकतम समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को विद्या या शिक्षा के अनुरूप कोई न कोई नौकरी मिलने से चिंता दूर हो जाएगी। धर्म, कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इस समय धन के लेनदेन संबंधी कुछ नुकसान की स्थितियां बन रही है। जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपकी अधिकारपूर्ण वाणी दूसरों को नाराज कर सकती है। अपने स्वभाव को सहज व नरम बनाकर रखना चाहिए। आज कोई भी नया काम शुरू न करें तो ही बेहतर है, क्योंकि इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय गलत होने की वजह से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ेगा।
उपाय – भगवान शंकर के मंदिर में चावल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – बादामी

आज का 19 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज परिवार के साथ-साथ कोई ऐसा काम भी करेंगे जिससे आपको आगे चलकर फायदा होगा। खरीददारी होगी। समय अच्छे से व्यतीत होगा। सभी सदस्यों के बीच हास-परिहास तथा मनोरंजन जैसा वातावरण रहेगा। परिवार तथा व्ययसाय के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूरे हो जाएंगे। परन्तु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी षड़यंत्र या गलतफहमी के शिकार भी हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ कहासुनी हो सकती है।
उपाय – भोजन के बाद कोई मीठी वस्तु खाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 19 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपका प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के बीच कुछ समय व्यतीत करना आपके आत्मबल व कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि करेगा। आपकी वाणी दूसरों के ऊपर एक छाप छोड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कभी कभी ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। परन्तु मनन करें कि यह आपका केवल वहम है। लाभ के श्रोत कुछ कम रहेंगे। मशीनरी खानपान से सम्बंधित व्ययसाय में फायदा होने का योग बन रहा है।
उपाय – घर के मंदिर में पीला फूल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 19 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके उत्तम व्यक्तित्व तथा प्रभावशाली वाणी के प्रभाव से सामाजिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में रुतबा और सम्मान बढ़ेगा। आपके कुछ संपर्क लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। दोस्तों तथा रिश्तेदारों से मेल मिलाप से खुशी महसूस होगी। अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ अपना दायित्व आपको निभाना होगा। निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा पैसा न लगाए, क्योंकि इस समय नुकसान के आसार बने हुए हैं।
उपाय – गाय को हरी घास या हरी सब्जी खिलाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 19 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपके सोचे समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएंगे। साथ ही आपका विनम्र स्वभाव तारीफ का कारण बनेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति रुझान और अधिक बढ़ेगा। परन्तु कभी-कभी लापरवाही की वजह से बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कोई बदनामी का आरोप भी लग सकता है। इसलिए इस समय बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना चाहिए। आज आप अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा भी आपको प्राप्त होगा।
उपाय – गरीब व्यक्ति को चने की दाल का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 4
भाग्यशाली रंग – बादामी

आज का 19 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनेगी तथा निवेश संबंधी कार्यों में दिलचस्पी रहेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य भी आसानी से संभव हो जाएंगे। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसके कारण संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। इस समय अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता होगी।
उपाय – घर से निकलते समय इलायची खाकर निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 19 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। साथ ही अपने व्यवहार कुशल द्वारा काम निकालने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के घर जाने का आमंत्रण प्राप्त होगा। पैसा आने के साथ कुछ खर्चे भी तैयार होंगे। कभी-कभी मन में निराशा व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे विचारों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
उपाय – लाल कुमकुम का तिलक लगाना दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज

आज का 19 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपनी योजना किसी के सामने प्रकट न करें। गुप्त रखें। योजना को क्रियान्वित करने से पहले एक उस पर सोच विचार अवश्य कर लें। साथ ही कहीं सुखद समाचार प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही जो भी सूचना मिले उसे नजरअंदाज न करें। आपके लिए वह फायदेमंद साबित होगी।
उपाय – गाय को काले तिल खिलाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – नीला

आज का 19 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर की जरूरत संबंधी कार्यों में विशेष योगदान रहेगा। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर के किसी वस्तु के न मिलने से कुछ चिंता हो सकती है।
उपाय – देवी के मंदिर लाल फूल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 19 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा और क्षमता को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में आपकी विशेष उपलब्धि को लेकर चर्चाएं होंगी। जिससे मन में उमंग बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का होगा बन रहा है।
उपाय – माता लक्ष्मी को पीला फूल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – लाल

ट्रेंडिंग वीडियो