scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 6 May: गुरुवार को भाग्यशाली होंगे ये पांच राशि के लोग, बनेगा हर काम | Horoscope today 6 May Aaj ka Rashifal Aaj ka Rashifal in Hindi 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 6 May: गुरुवार को भाग्यशाली होंगे ये पांच राशि के लोग, बनेगा हर काम

locationरायपुरPublished: May 06, 2021 09:30:43 am

Submitted by:

Ashish Gupta

6 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 10 May 2021

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

रायपुर. 05 May 2021 को बैशाख माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सतविशा नमक नक्षत्र होगा तथा कुंभ राशि में चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति दक्षिण दिशा में होगी। इसलिए दक्षिण दिशा की यात्रा करना नुकसानदायक साबित होगा। अगर किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा अति आवश्यक हो जीरा खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा कुंभ राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह मेष राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मिथुन, सिंह, तुला धनु और कुंभ सहित ये पांच राशियां सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। धन लाभ के साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा इन राशि के लोगों को आमदनी से संबंधित नई खुशखबरी प्राप्त होने वाली है।

आज का 06 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में व्यतीत करेंगे। आत्म अवलोकन में व्यतीत होगा। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उपलब्धि का रखे। धन लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। नए आमदनी के श्रोत भी बन सकते हैं।
उपाय – किसी भी गरीब के लिए मसूर की दाल का दान शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 06 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अगर कहीं पूंजी निवेश या नया काम करने का विचार कर रहे हैं तो आप योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करेंगे तो बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने सभी कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे।
उपाय – भगवान शंकर के मंदिर में सफ़ेद रंग का फूल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज

आज का 06 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
धर्म और अध्यात्म के प्रति विश्वास आपके लिए शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। जीवन के प्रत्येक पहलु पर दृष्टिकोण रखना बेहतरीन उपलब्धि हासिल करवाएगा। नया वाहन, नई भूमि, नया काम या कोई भी ऐसा काम आपको मिलने वाला है जो बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था।
उपाय – घर से निकलते समय एक इलायची खाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 06 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
घर में परिवर्तन की योजना बनेगी या फिर घर बदलने की योजना भी कर सकते हैं। सकारात्मक विचारों आप भरपूर रहेंगे। अगर प्रॉपर्टी को लेकर रिश्तेदारों के बीच गलतफहमियां चल रही हैं तो वे किसी के बीच बचाव या मध्यस्थता से दूर हो जाएगी। आपसी संबंध आपके पुनः अच्छे हो जाएंगे।
उपाय – किसी भी जरूरतमंद को चावल का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 06 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पिछले कुछ समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बच्चों में अपनी पढाई के प्रति एकाग्रता रहेगी। दूसरों की समस्या में न उलझे तो ही बेहतर रहेगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी या वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण आपको परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। इसलिए प्रत्येक कार्यों में सावधानी बरतना बहुत ही आवश्यक होगा।
उपाय – भोजन के बाद लाल रंग का फल खाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 4
भाग्यशाली रंग – जामुनी

आज का 06 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
इस समय ग्रहों की बेहतरीन स्थिति आपको उपलब्धियां प्राप्त करने का योग बना रही है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे तथा कार्य क्षमता में इजाफा होगा। अपने मन मुताबिक कार्य करने से आपको राहत मिलेगी। किसी-किसी समय भावुकता और आलस्य की वजह से बनते-बनते कामों में रुकावट आ सकती है। इसलिए लापरवाही न बरतें। सभी कार्यों को गंभीरतापूर्वक करना चाहिए।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में केला चढ़ाएंगे तो दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 06 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र स्थापित होंगे। दूसरों की समस्यायों या कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आपके लिए बेहतर सम्मानजनक स्थितियां बनेगी। घर में बच्चों की किलकारी संबंधित अच्छी सूचना प्राप्त होने वाली है। संतान की उन्नति तथा प्रगति होगी। नया वाहन, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी में भी आपको फायदा हो सकता है।
उपाय – भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मीठा दही दान शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 06 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बाहरी गतिविधियों तथा मित्रों के साथ संबंध को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्तम है। भाग्य आपके लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको मान-सम्मान को भी बचाकर रखने की आवश्यकता होगी। किसी व्यक्ति से सौदेबाजी या लेनेदेन करते हैं तो उसके बारे में छानबीन करना बहुत आवश्यक होगा। वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय – घर से निकलते समय गुड़ खाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – नीला

आज का 06 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ रचनात्मक या रूचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के साथ पुराने समय से चली आ रही समस्या का किसी मध्यस्थता से समाधान होगा। समय खुशनुमा रहेगा।रिस्क प्रवृत्ति के लोगों को आज सावधानी बरतना चाहिए। किसी भी काम में रिस्क नहीं लेना चाहिए।
उपाय – किसी भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग के वस्तु का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 06 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समय से जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया हुआ है आज उसे पूरा करने का उचित समय है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – घर से निकलते समय लौंग-इलायची खाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 06 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज महत्वपूर्ण समाचार मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के साथ साथ नए घर की शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति के साथ-साथ कोई ऐसा काम भी मिलेगा जिसका बहुत दिनों से इंतजार था।आर्थिक स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। कलात्मक क्रियाकलापों में रुचि रहेगी। अपने मन के मुताबिक कार्य करने से सुकून और प्रसन्नता प्राप्त होगी। दूसरों पर विश्वास करने के बजाय अपने अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना चाहिए। उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार का साथ उपलब्धिकारक रहेगा।
उपाय – भगवान गणेश के मंदिर में बादाम चढाने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – बादामी

आज का 06 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों में आज के दिन हिम्मत और साहस बहुत अधिक रहेगी और उसी के बलबूते बेहतरीन परिणाम भी हासिल करेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। शुभ और मांगलिक कार्यों की योजना भी बनेगी।
उपाय – घर के मंदिर में शहद चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 4
भाग्यशाली रंग – नीला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो