31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकर ने लड़की का किया रेप, तो बात दबाने होटल के मालिक ने दी गर्भपात दवा फिर…

नौकर ने युवती को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:37 AM IST

rape news

नौकर ने लड़की का किया रेप, तो बात दबाने होटल के मालिक ने दी गर्भपात दवा फिर...

रायपुर. लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे है।ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है । जहां एक युवती को डरा-धमकाकर उसे दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। युवती ने थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह घटना रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक तेलीबांधा के पास स्थित लेक व्यू होटल में एक युवती सफाईकर्मी थी। युवती के साथ मंगलवार को दोपहर में होटल में ही शेफ सोनू उर्फ सोबन सिंह नेगी ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया। इस दौरान होटल संचालक कोणाल पाढ़लिया पहुंचा। उसने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी सोनू को होटल से भगा दिया।

पीडि़त युवती को मामले की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा। बाद में युवती घर पहुंची, तो अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता की मां ने मामले की शिकायत करने को कहा। इस पर होटल मालिक पाढ़लिया ने शिकायत नहीं करने के लिए कहा और गर्भपात कराने के लिए दवाई दी। होटल संचालक के रवैए से आहत मां-बेटी तेलीबांधा थाना पहुंचे। पुलिस ने सोनू के साथ ही होटल मालिक कोणाल के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोगी का मामला दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि पीडि़त की शिकायत और प्राथमिक बयान के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पीडि़ता और उसकी मां का विस्तृत बयान के बाद पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।