तय समय के बाद आरोपी योजना का फायदा नहीं दिला पाया, तो आवदेनकर्ताओं ने अपने पैसे मांगे। पैसे मांगने पर आरोपी घुमाने लगा तो पीड़ितों ने सोमवार की रात को आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया और शिकायत दी। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी ने कितने लोगों से ठगी की, इसके बारे में पुलिसकर्मी पता लगाने में जुटे हुए हैं।