मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमुख फसल मक्का, कोदो -कुटकी, सोयाबीन, अरहर और गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रतिवर्ष प्रति एकड़ के मान से 9,000 रुपए आदान सहायता राशि दी जाएगी। वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचा गया था, वह धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना,अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान अन्य फोर्टिफाइड धान, केला और पपीता लगाता है अथवा वृक्षारोपण करता है तो उसे प्रति एकड़ 10,000 रुपए के मान से आदान सहायता मिलेगी।