2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलह दूर करने पत्नी ने घर बुलाया बैगा, पति ने गुस्से में आकर हथौड़े से पत्नी पर किया वार

- महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार .  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 12 Jun 2021, 1:48 PM IST

husband.jpg

रायपुर . घर में बैगा बुलाने पर पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पत्नी पर हथौड़े से कई वार किए। इससे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला राजधानी के खम्हारडीह इलाके का है।

READ MORE : सरकार के इन नियमों की वजह से हजारों बच्चे बाल श्रम योजनाओं के लाभ से वंचित, जानें हकीकत

पुलिस के मुताबिक चंडीनगर निवासी
मनहरण निषाद का अपनी पत्नी पार्वती निषाद से गुरुवार को विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा, तो मनहरण ने हथौड़े से पार्वती के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ : सरकार के दावों की खुली पोल, मानसून सिर पर, बर्बादी की ओर करोड़ों के धान

बैगा को लेकर विवाद
कुछ दिन पहले पार्वती का भाई एक बैगा को लेकर घर आया था। बताया जाता है कि गृह कलह को दूर करने के लिए बैगा को बुलाया गया था। इससे मनहरण नाराज था। गुरुवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद बैगा बुलाने को लेकर पार्वती से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ा, तो उसने हथौड़े से उसके सिर पर कई वार किए और भाग निकला। इसकी शिकायत उसके बेटे गैंदलाल ने खम्हारडीह थाने में की। पुलिस ने मनहरण के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

READ MORE : Unlock in Raipur: आम जनता को राहत, दुकानों को खोलने का समय बढ़ा, लेकिन यह अब भी बंद