
हैदराबाद गैंगरेप मर्डर के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम
किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
[typography_font:18pt]पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी
छत्तीसगढ़ के डीजीपी (Chhattisgarh DGP) के निर्देश के अनुसार महिलाओं के प्रति सुनसान जगहों या अन्य स्थानों पर दुष्कर्म, छेडख़ानी या दैहिक शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस (chhattisgarh police) लगातार पेट्रोलिंग (Police Petrolling) करेगी। राजधानी रायपुर में अटलनगर (नवा रायपुर), टाटीबंध, रायपुरा, भाटागांव, बोरियाकला, माना, सड्डू, उरला और कबीरनगर के अलावा तीनो रिंग रोड के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं फिक्स पिकेट बढाऩे के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]प्याज की कीमत को लेकर पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के सीएम ने पत्र लिखकर की दिया ये सुझाव
[typography_font:18pt]रात में ऑटो-बस-ट्रेन में चेकिंग
हैदराबाद गैंगरेप मर्डर (Hyderabad gangrape) की घटना के बाद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रिकालीन बस, ट्रेन, ऑटो एवं अन्य परिवहन साधनों में आकस्मिक चेकिंग की जाए, जिससे महिलाओं के विरूद्ध कोई अपराध घटित न होने पाए। निर्देश में कहा गया है कि चूंकि पुलिसकर्मी वर्दी में रहते हैं इसलिए ड्यूटी आते एवं लौटते समय भी पुलिसिंग के लिए तत्पर रहें। पुलिस (chhattisgarh police) की यह समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। महिलाओं की सुरक्षा (Woman Sefty) के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]भाजपा के धार्मिक एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार
[typography_font:18pt]हेल्पलाइन नंबर-कंट्रोल रूम में करें संपर्क
डीजीपी डी.एम. अवस्थी (DM Awasthi) ने निर्देश दिया है कि महिलाओं के प्रति घटनाओं की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर (woman help line number), महिला डेस्क एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। आपात समय में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व 181, डॉयल 112 और डॉयल 100 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर . हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप (Hyderabad Doctor Gangrape) के बाद उसे जिंदा जला देने और रांची (Ranchi) में कानून की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि प्रमुख स्थानों ओैर सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
इसे भी पढ़ें...पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी छत्तीसगढ़ की नई हैल्थ स्कीम
Updated on:
30 Nov 2019 10:06 pm
Published on:
30 Nov 2019 10:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
