11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, सेल्फी लेने लोग उठा रहे ऐसी जोखिम

पिछले दो दिनों में मोंगरा जलाशय से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Jul 2018, 4:51 PM IST

CG News

शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, सेल्फी लेने लोग उठा रहे ऐसी जोखिम

राजनांदगांव. जिले के वनांचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिले के जलाशयों में पर्याप्त जल भराव हो गया है। मोंगरा जलाशय में जहां आषाढ़ माह में ही 70 प्रतिशत जल भराव हो गया है। वहीं अन्य जलाशयों में भी जल भराव की स्थिति पिछले दो साल से बेहतर है। पिछले दो दिनों में मोंगरा जलाशय से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोडऩे से शिवनाथ नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। नदी किनारे के गांवों में एलर्ट जारी की गई है।

गौरतलब है कि वनांचल क्षेत्र अंबागढ़ चौकी, मानपुर, मोहला, छुरिया सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले सप्ताह जमकर बारिश हुई है। अब तक जिले में सबसे अधिक बारिश मानपुर क्षेत्र में 553.8 मिमी दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम डोंगरगांव ब्लाक 245.3 मिमी है।

लगातार बारिश की वजह से जलाशयों में जल भराव की स्थिति को देखते हुए जहां मोंगरा जलाशय से अब तक 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं सूखानाला व घुमरिया जलाशय से 1500-1500 और खातूटोला बैराज से 700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ जगहों में हल्की बारिश हुई है। इसके चलते जलाशयों में पानी स्टोरेज रखने मोंगरा बैराज का दो गेट बंद कर दिया गया है। इससे पहले बैराज का 4 गेट खोला गया था।

मोंगरा में 32 हजार मिलियन घमी. क्षमता
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोंगरा बैराज में जल भराव की क्षमता 32 हजार मिलियन घनमीटर है जिसमें सोमवार तक क्षमता के अनुरुप 70 प्रतिशत जल भराव हो गया था। वहीं सूखानाला में क्षमता 11 हजार मिलियन घनमीटर, घुमरिया में 2.75 हजार मिलियन घनमीटर और खातूटोला में 3.15 हजार मिलियन घनमीटर जल भराव का क्षमता है। इन जलाशयों में सोमवार तक 40 प्रतिशत जल भराव दर्ज की गई है।

जलाशय क्षमता छोड़े गए पानी
मोंगरा बैराज 32 हजार मि.घ.मी 25 हजार क्यूसेक
घुमरिया 11 हजार मि.घ.मी 1500 क्यूसेक
सुखा नाला 2.75 हजार मि.घ.मी 1500 क्यूसेक
खातूटोला 3.15 हजार मि.घ.मी 700 क्यूसेक

मोंगरा जलाशय से मंगलवार तक 25 हजार क्यूसेक व सूखा नाला और घुमरिया से 1500-1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बारिश थमने के बाद जलाशयों का गेट बंद कर पानी स्टोरेज कर रखेंगे। अधिक बारिश होने की स्थिति में फिर से पानी छोड़ा जाएगा।
एसके सहारे, ईई जल संसाधन विभाग