26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या ने बढ़ाई सरकार की चिंता, जानिए लेटेस्ट अपडेट

- रविवार छोड़ रोजाना मिल रहे औसतन 250 मरीज- मंगलवार को मिले 275 मरीज, 143 ठीक हुए, 2 मौतें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 24 Feb 2021, 10:12 AM IST

रायपुर. प्रदेश में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जाहिर है कि ये आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं, क्योंकि कुछ राज्यों को छोड़ बाकी में आंकड़े लगातार गिर रहे हैं। 7, 14 और 21 फरवरी यानी रविवार को छोड़ शेष सभी दिनों में औसतन 250 मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं।

उधर देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए तथा राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर रायपुर डाॅ एस.भारतीदासन ने विभिन्न माध्यमों से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों के लिए कोविड स्क्रीनिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था करने को कहा है।

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी का भाव भी बढ़ा, जानिए क्या है रेट

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) एयरपोर्ट पर विशेष रूप से मुबंई एवं दिल्ली से आने वाले यात्रियों सहित सभी यात्रियों की निर्धारित स्टेन्र्ड ऑपरेशन प्रोसिजर (एस.ओ.पी.) के अनुसार कोविड स्क्रीनिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग संबंधी निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके तहत विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली से सड़क एवं रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की भी कोविड स्क्रीनिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्तराज्यीय एन्ट्री पॉइन्ट पर की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए रायपुर जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए उससे संबंधित अन्य समस्त अनुशांगिक कार्यवाईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती शुरू: गणित विषय के 510 व्याख्याताओं की होगी नियुक्ति

मंगलवार को 24,044 संदिग्धों की सैंपल जांच में 274 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक बार फिर सबसे ज्यादा 67 मरीज रायपुर में मिले। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2,977 है। विभाग कह रहा है पूर्व में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या को समायोजित किया गया है। उधर, बीते 24 घंटे में 2 मौतें हुईं। इनमें एक मरीज बलौदाबाजार और दूसरा बलरामपुर का रहने वाला था। बीते दिनों कोरोना मुक्त हुए बीजापुर में मंगलवार को 2 मरीज मिले। सुकमा में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य बनी हुई है।

कुल संक्रमित- 3,11,433
एक्टिव- 2,998
डिस्चार्ज- 3,04,647
मौतें- 3,809