13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2021 : बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

75th independence day 2021 : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में बढ़ी चौकसी.

less than 1 minute read
Google source verification
railway.jpg

India's 75th Independence Day Celebrations : रायपुर। इस 15 अगस्त भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस (75th independence day 2021) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजधानी में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस ने बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन को देखते हुए गुरुवार को रेलवे स्टेशन रायपुर में यात्रियों की जांच की। इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने जरूरी निर्देश जारी किये है।

चौकस सुरक्षा व्यवस्था
रायपुर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, बीडीएस और डाग स्क्वाड़ की संयुक्त टीम द्वारा बाहर से आने वाले ट्रेनों और बाहरी यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान आजाद हिन्द एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों की जांच की। इसके अवाला अन्य ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। यह चेकिंग अभियान फिलहाल जारी रहेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों के सामानों की जांच की गई। साथ ही यात्रियों को कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों के पालन के लिए भी कहा गया है।