शिकायत करने गए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस पार्टी को दोषी बताते हुए कहा CAA बिल के विरोध में जो जामिया मिलिया इस्लामिया में हो रहे प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता महासचिव विपिन मिश्रा को पूरे देश ने देखा है वह स्वयं को वहां का छात्र बताते है। दिल्ली का रहवासी बता रहे है। हमारी मांग है भारत बचाव रैली के दौरान 7000 कांग्रेसी दिल्ली में गए थे, ऐसे कितने लोगों को नकली छात्र बनाकर ट्रांसफर किया गया है और जामिया में जिस तरीके का दहशत का माहौल है, इसके लिए कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी दोषी है।