21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, मोदी-भूपेश-रमन ने दी बधाई

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, मोदी-भूपेश-रमन ने दी बधाई

- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी में किया ट्वीट- पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी बधाई दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 19 Jan 2021, 11:21 PM IST

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, मोदी-भूपेश-रमन ने दी बधाई

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, मोदी-भूपेश-रमन ने दी बधाई

रायपुर. ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को भारत की टीम यंगिस्तान ने तीन विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद किसी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम नरेन्द्र मोदी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी में ट्वीट किया- हमर लइका मन ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहरा दिन। जब जब तिरंगा ऊपर कोती जाथे तब तब मन गरब से भर जथे। (हमाले लड़कों ने ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहरा दिया। जब जब तिरंगा ऊंचाई की ओर जाता है तब तब मन गर्व से भर जाता है।)
पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा- जिद है तो जिद है जी! धमाकेदार विजय टीम इंडिया। इसे कहते हैं घर में घुसकर मारना। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज मेंं भारतीय टीम के नए लड़ाकों ने जिस तरह से क्रिकेट खेला है, पूरे देश को उन पर गर्व है। बहुत बहुत बधाई।
बता दें कि गाबा में भारत की यह पहली जीत है। इससे पहले 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर बराबरी पर रोका था। भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीत कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान को पिछली हार नवंबर 1988 में मिली थी, जब वेस्टइंडीज ने उसे नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी थी।