Indian Army Day 2023: भारत में 15 जनवरी को हर वर्ष सेना दिवस यानी आर्मी डे ( (Indian Army Day ) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। 15 जनवरी, 2023 को 75वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) ने जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) से भारतीय सेना की कमान ली थी। इस मौके पर देश थल सेना की वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है।