26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे कर रहा कंफर्म टिकट का दावा, रोज स्टेशन पहुंच रहे 70 हजार यात्री, लेकिन समस्या जस के तस …

रेलवे अभी भी चला रहा 18 से 20 कोच की ट्रेनें, त्योहारी सीजन में मॉडल स्टेशन में यात्रियों की संख्या पहुंची 70 हजार के करीब।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 15 Oct 2019, 9:36 PM IST

रेलवे कर रहा कंफर्म टिकट का दावा, रोज स्टेशन पहुंच रहे 70 हजार यात्री, लेकिन समस्या जस के तस ...

रेलवे कर रहा कंफर्म टिकट का दावा, रोज स्टेशन पहुंच रहे 70 हजार यात्री, लेकिन समस्या जस के तस ...

रायपुर . यात्री सुविधाएं बढ़ाने के दावे के बीच त्योहारी सीजन में हर दिन सैकड़ों लोग धक्के खाते हुए सफर पूरा कर रहे हैं। रेलवे को जितने कोच की जरूरत है, वह पूरी नहीं हो पाई है। दर्जनभर से अधिक ट्रेनें पुराने ढर्रे पर 18 से 20 कोच के साथ ही चल रही हैं। रायपुर जंक्शन से आने-जाने वाली हर ट्रेन में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। वेटिंग सूची 100 से पार चल रही है। तत्काल टिकट भी मुश्किल से मिल पा रहा है। रेल अफसरों के अनुसार ही इस समय मॉडल स्टेशन में 70 हजार यात्रियों की आवाजाही पहुंच चुकी है।

आधी रात पेशाब करने निकला घर से बाहर, घट गई ऐसी घटना कि रातो - रात मोहल्ले में मचा हड़कंप

रायपुर जंक्शन से हर दिन 130 ट्रेनों का आना-जाना होता है, सब में एक जैसी स्थिति है। दशहरा पर्व के समय से ही ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही हैं। चार्ट बनने पर दो-चार टिकट कन्फर्म हो जाए, यह बहुत बड़ी बात है। जबकि रेलवे ने नोरूम की स्थिति 150 से अधिक तय कर रखा है। सिकंदराबाद-दरभंगा जैसी एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही नोरूम की स्थिति में है। जबकि दिवाली पर्व नजदीक है, इस ट्रेन के अलावा साउथ बिहार और सारनाथ, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक-एक एकस्ट्रा कोच लगाकर काम चलाया जा रहा है।

राजस्व विभाग में चल रहा बड़ा झोल - झाल, जांच रिपोर्ट गायब, दर्जन भर कालोनियों में लटक रही तलवार

अपनी 16 ट्रेनें, किसी में नहीं लगे 26 कोच
रायपुर रेल डिवीजन 16 गाडिय़ों का रख-रखाव और परिचालन खुद करता है। इनमें पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। लेकिन किसी ट्रेन में कोच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नहीं बढ़ाए जा सके। जबकि दो साल पहले 350 अतिरिक्त कोच की डिमांड रायपुर रेल मंडल के अफसरों ने रेलवे बोर्ड से किया था। इस वजह से न तो 8 व12 कोच की लोकल ट्रेनों और न ही एक्सप्रेस गाडिय़ों को नया कोच मिल पाया।

फॉर्म जमा करने आई लड़की को सरकारी अधिकारी ने बनाया गर्लफ्रेंड फिर एक महीने तक किया...

24 और 26 कोच से ही मिल सकेगी यात्री सुविधा
रेल परिचालन के अनुसार अधिकतर ट्रेन 22 से 24 कोच की चल रही हैं, जिनमें लगेज और इंजन भी शामिल है। ऐसे में यात्रियों के लिए किसी में 20 तो किसी में 22 कोच की ही सुविधा मिल पाती है। इस वजह से वेटिंग सूची कन्फर्म नहीं हो पाती है। 24 से 26 कोच होने की स्थिति में ही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। हसदेव एक्सप्रेस में 18, गोंडवाना में 21 कोच, समता में 23, संपर्क क्रांति में 22, अमरकंटक एक्सप्रेस में 22 कोच, सारनाथ, साउथ बिहार में 22-23 कोच हैं। हमसफर जैसी ट्रेन में 19 कोच दुर्ग-नवतनवा और जम्मूतवी 23 कोच के साथ चल रही है। जबकि ये सभी ट्रेनें रायपुर रेल डिवीजन के हिस्से में हैं।

अगर आप भी चलाते है ऐसे बाइक तो रहे सावधान, पुलिस कर रही है कड़ी कार्रवाही की प्लानिंग

दुर्ग से एक एक दिन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
उत्तर भारतीयों के लिए सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा के लिए रेलवे प्रशासन दुर्ग स्टेशन से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग से 08793 नंम्बर के साथ छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग स्टेशन से 31 अक्टूबर को रवाना होगी। तथा पटना से 08794 नम्बर के साथ 3 नवम्बर को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 8 सामान्य, 5 स्लीपर, 1 एसी, 2 एसी, कम एसी, श्रेणी सहित कुल 18 कोच होंगे।

अगर आप भी करते हैं कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट तो ध्यान में रखें ये बातें, वरना ...

लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन लगातार एकस्ट्रा कोच और स्पेशल ट्रेन चलाते आ रहा है। एलएचबी कोच से काफी सुविधा बढ़ी है।
शिव प्रसाद पंवार, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, रेलवे

Click & Read More Chhattisgarh News .