रायपुर. राजधानी रायपुर से झारसुगुड़ा के बीच 310 किलोमीटर लंबी महत्वाकांक्षी नई रेल लाइन का काम अधर में अटका हुआ है। संसद में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के सवाल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकारों को इसका जिम्मेदार बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा सरकार ने अब तक अपने हिस्से की रकम को मंजूरी ही नहीं दी है। इस रेल लाइन पर 2 हजार करोड़ खर्च होगा, जिसमें 50 फीसदी राशि राज्य सरकार को देनी है।