रायपुर । रेलवे द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाली भींड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों के लिये समय-समय पर अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था एवं कोचो के प्रकार में संशोधन किया जाता है। इसी प्रकार दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस एवं दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस गाडियों में एलएचबी कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है । पारंपरिक कोचों के स्थान पर एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यह एलएचबी कोच पारंपरिक कोचों की अपेक्षा अधिक सुरक्षितए काफी आरामदायक एवं अधिक सीटों की क्षमता वाले होते हैं।