8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indira Singh Passed Away: पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव की पत्नी का निधन, अंबिकापुर में ली अंतिम सांस

Indira Singh passed away: वे पिछले 6 महिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका ईलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 16 Jun 2024, 7:31 AM IST

Indira Singh passed away

Indira Singh passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव का निधन हो गया। वे पिछले 6 महिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका ईलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया।

Indira Singh passed away: आज सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं ने इंदिरा सिंहदेव के निधन पर दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जाएगा। इनका जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था।

विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया। कहा कि सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी के देहांत के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है। पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम सांस ली, मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस दुःखद समय में टीएस सिंहदेव और सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।

Indira Singh passed away: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा। अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ।