
छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क, 25 हजार किसानों को होगा फायदा
रायपुर.पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को मेगा फूड पार्क की सौगात दी है। रायपुर जिले के बेमता-सरोरा में स्थापित इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 3 जून को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वर्चुअल रूप में उद्घाटन किया। यह फूड पार्क लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा। साथ ही सीपीसी तथा पीपीसी जलग्रहण क्षेत्र में लगभग 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मेगा फूड पार्क मूल्यवर्धन, कृषि उत्पादों के लिए लंबी शेल्फ लाइफ, किसानों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्ति, उत्कृष्ट भंडारण सुविधा सुनिश्चित करेगा और क्षेत्र में किसानों के लिए वैकल्पिक बाजार प्रदान करेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क किसानों की आय दोगुनी करने में योगदान करेगा और छत्तीसगढ़ में और अधिक निवेश लाने में सहायक होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और वनवासियों के हित में निजी क्षेत्र की हर पहल को राज्य सरकार हरसंभव मदद देगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]मानसून की दस्तक से पहले छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं
बता दें कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए रायपुर जिले में मेगा फूड पार्क को मंजूरी दी है। इसे मेसर्स इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। मेसर्स इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड को 63.8 एकड़ भूमि में 145.50 करोड़ रुपए की परियोजना लागत से स्थापित किया गया है। इस मेगा फूड पार्क के सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) में कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा बनाई गई सुविधाओं में कोल्ड स्टोरेज- 3745 एमटी, पैक हाउस- 10 एमटी / घंटा, ड्राई वेयरहाउस- 12000 एमटी, बॉयलर- 8 एमटी, एसेप्टिक पल्पिंग और पैकेजिंग लाइन- आम के लिए 6 मीट्रिक टन/घंटा और टमाटर के लिए 12 मीट्रिक टन, आईक्यूएफ और डीप फ्रीज 2एमटी/घंटा और 1500 मीट्रिक टन, अत्याधुनिक सक्षम बुनियादी ढांचे के अलावा खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़े...मोदी सरकार ने बताया टीकों की बर्बादी में छत्तीसगढ़ नंबर 2 पर
Published on:
3 Jun 2021, 10:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.