
चुनाव खत्म, महंगाई की डोज: रसोई गैस सिलेंडर रायपुर में एक हजार रुपए के पार
आखिरकार आम जनता को महंगाई की डोज लग ही गई। पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल 83 पैसे, डीजल 85 पैसे और घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा कर दिया है। रायपुर में रसोईगैस सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार जा पहुंचा है। बढ़े हुए दाम 22 मार्च से प्रभावी हो गए हैं।
इस कांग्रेसी राज्य ने महात्मा गांधी के मॉडल को अपनाकर कम की बेरोजगारी
रायपुर में अब घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 1021 रुपए में मिल रहा है। इसी प्रकार पेट्रोल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 101.94 रुपए तथा डीजल 85 पैसे बढ़कर 93.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया था- गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया है। अब सरकार लगातार क़ीमतों का ‘Vikas’ करेगी। महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे #ThaliBajao
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल, सीएम कहलाए पेंशन पुरुष
आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर रीट्वीट किया-
𝗚as : ₹ 50 महंगी
𝗗iesel : ₹ 25 महंगा
𝗣etrol : ₹ 110 के पार
बताओ मित्रों, देश की GDP बढ़ रही है कि नहीं बढ़ रही है?
3) यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा...
Published on:
23 Mar 2022 12:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
