22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / एग्रीकल्चर में इनोवेशन : रागी की खेती से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

एग्रीकल्चर में इनोवेशन : रागी की खेती से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

महिलाएं दिखा रहीं कृषि कार्य में रुचि आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 16 Apr 2020, 11:03 PM IST

एग्रीकल्चर में इनोवेशन : रागी की खेती से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

एग्रीकल्चर में इनोवेशन : रागी की खेती से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कृषि की अपार संभावनाओं तथा कृषि में नवाचारों को विस्तार देने बलरामपुर जिले में रागी की खेती की शुरुआत की गई है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण तथा आजीविका बढ़ाने के लिए उन्हें रागी की खेती से जोडऩे की पहल की गई। महिलाओं के अथक परिश्रम और प्रशासन के सहयोग से रागी की फसल अच्छी हुई, जिससे महिलाओं को 4.50 लाख रुपए की आय हुई है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस. की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। कलेक्टर झा के मुताबिक कृषि कार्यों में महिलाओं की सफलता उनके लिए नए रास्ते खोल रही है। सुदूर क्षेत्रों की इन महिलाओं ने पड़ती भूमि को उपजाऊ में तब्दील कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि उनमें क्षमताओं की कमी नहीं है। विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के विजयनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 19 स्वसहायता समूह की महिलाओं को 188 एकड़ पड़ती भूमि खेती के लिए दी गई थी। जिसमें से 40 हेक्टेयर भूमि में लगे रागी का बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन कराया गया है।