25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

international yoga day :21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ : प्रतिभागी 5 जून से 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 6 Jun 2021, 12:12 AM IST

01.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day ) के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है।

सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मंत्री अमरजीत भगत के काफिले का घेराव, मंत्री भगत ने तत्काल बुलाये अन्य अधिकारियों को

कृषक चौपाल सह शिविर में किया जा रहा खाद-बीज, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव और कृषि ऋण का वितरण