लेनी पड़ी न्यायालय की शरण : इसी साल 30 अप्रैल को जब वे घर लौटे, तो मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी दंतेवाड़ा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप को भी दी थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई सहायता नहीं की। मामले में कई जगह शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली, तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। महिला ने कहा कि उसके पति बड़े ओहदे में हैं, इसलिए मामले को रफा-दफा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। महिला ने दावा किया,उसके पास घरेलू हिंसा और शोषण के तमाम सबूत मौजूद हैं, जिसे वह समय आने पर उजागर करेंगी।