17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IT Raid : घोटालेबाजों के 13 ठिकानों पर आईटी का छापा, 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेज जब्त

CG Raipur News : आयकर विभाग को लोहा एवं कोयला कारोबारी, आरामिल संचालक और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Jul 2023, 12:11 PM IST

IT Raid : घोटालेबाजों के 13 ठिकानों पर आईटी का छापा, 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेज जब्त

IT Raid : घोटालेबाजों के 13 ठिकानों पर आईटी का छापा, 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेज जब्त

CG Raipur news : आयकर विभाग को लोहा एवं कोयला कारोबारी, आरामिल संचालक और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। इसमें कच्चे में 10 करोड़ के कैश ट्रांजेक्शन, 10 करोड़ वेतन का भुगतान, 15 करोड़ के लेनदेन के साथ ही गोदाम में 14 करोड़ से ज्यादा के स्टॉक से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। (cg raipur news) 6 दिनों तक जांच करने के बाद दस्तावेजों को जब्त कर आईटी की टीम रविवार की सुबह लौटी। जब्त किए गए दस्तावेजों की स्क्रूटनी करने के बाद कारोबारी समूह के संचालक और ठेकेदारों से पूछताछ होगी।

यह भी पढ़े : अच्छे लीडर के गुण, पुरानी बातों की गांठ न बांधें, बल्कि क्षमा करें और भूल जाएं

इस दौरान दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने पर उसकी जांच कर टैक्स चोरी निर्धारित की जाएगी। टीम ने 18 जुलाई को रायपुर व बिलासपुर के लोहा, कोयला, आरामिल और रेलवे ठेकेदार के 13 ठिकानों पर छापा मारा था और 1.75 करोड़ की ज्वैलरी व 2.50 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं देने पर उसे जब्त किया था।

यह भी पढ़े : अगर आपका भी मोबाइल हो गया है चोरी..तो घर बैठे करे ब्लॉक और रखे निगरानी, बस करना होगा ये काम

CG Raipur News : करोड़ों रुपए के वार्षिक टर्नओवर वाले समूह से जुड़े कारोबारियों द्वारा पिछले 5 वर्ष से लगातार कम रिटर्न जमा किया जा रहा था। (cg news in hindi) साथ ही प्रोडक्शन लगातार कम होने और मंदी का हवाला देते हुए कारोबारी नुकसान दिखाया जा रहा था, जबकि उनका टर्नओवर बढ़ने के साथ ही फैक्ट्री का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए निवेश, थोक में आयरन ओर की खरीदी की गई थी। वहीं रेलवे ठेकेदार द्वारा पिछले काफी समय से बड़ी निविदा हासिल की गई थी। (cg hindi news) इसके पूरा होने पर रेलवे द्वारा भुगतान भी किया गया था। (chhattisgarh news) इसके बाद कारोबारी समूह और रेलवे ठेकेदार द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही थी। इसके दस्तावेज मिलने पर आईटी की टीम ने छापामारा।

यह भी पढ़े : मास्टर प्लान में दर्जनों खामियां, विधानसभा में सवाल न उठे, इसलिए लागू ही नहीं किया

प्रोत्साहन राशि देने के लिए कमीशन

50 Crore Scam News : आयकर विभाग को नान एमडी मनोज सोनी, मार्कफेड दफ्तर और राइस मिलरों के ठिकानों में लेनदेन की कच्ची रसीदें मिली हैं। यह कस्टम मिलिंग के एवज में दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि के एवज में लिए जाने वाले कमीशन से संबंधित बताए जाते हैं। (cg news) इन सभी को जांच के लिए जब्त किया गया है। बता दें कि आईटी की टीम ने 18 जुलाई की देररात को नान एमडी, मार्कफेड दफ्तर व राइस मिलर्स के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और खरोरा स्थित 17 ठिकानों पर छापा मारा था।

यह भी पढ़े : मास्टर प्लान में दर्जनों खामियां, विधानसभा में सवाल न उठे, इसलिए लागू ही नहीं किया

ईडी की टीम 13 ठिकानों में तलाशी के बाद दस्तावेज जब्त कर लौटी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पीसीसी कोषाध्यक्ष एवं नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राजनांदगांव के आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, कोरबा के निगम कमीश्रर प्रभाकर पांडेय सहित अन्य के ठिकानों पर जांच पूरी करने के बाद शानिवार की देर रात लौटी। तलाशी के दौरान उनके ठिकानों से जांच के लिए दस्तावेज जब्त किए गए है। साथ ही सभी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलवाए जाने पर उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है।

बताया जाता है कि तलाशी के दौरान पीसीसी अध्यक्ष, आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त, कोरबा निगम आयुक्त के साथ ही सीए अनुप गुप्ता, लोहा कारोबारी एवं ठेकेदार सुनील रामदास, ऋषभ सोनी, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय शेंडे और टीआर सिंह के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किया गया है।