4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के लिए वोट मांगने आए अर्जुन मुंडा, कहा – इस वजह से चौथी बार बनेगी रमन की सरकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रमन सरकार के लिए जनता से वोट मांगने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को रायपुर पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2018

अर्जुन मुंडा ने कहा - छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनेगी रमन सिंह की सरकार, बताई ये बड़ी वजह

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रमन सरकार के लिए जनता से वोट मांगने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से विकास का कार्य हुआ है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व रूप से भाजपा की पुन: विजय होगी। रमन सिंह के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनेगी, क्योंकि इस सरकार ने जनता के बीच में लोकप्रियता हासिल की है और काम किया। इसलिए अच्छे काम के अच्छे परिणाम आएंगे।

झारखंड के पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका काम क्या है। कांग्रेस कोशिश कर रही है, इस तरह के सवालों को खड़ा करके जनता को भ्रमित करना। लेकिन जनता अब कांग्रेस के विषय में जान चुकी है। इनकी विश्वसनीयता सवालों के कटघरे में है। इसलिए भाजपा को छत्तीसगढ़ समेत अन्य चुनावी राज्यों में पूर्ण जनमत हासिल होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा चार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बतादें कि अर्जुन मुंडा जगदलपुर संभाग के नारायणपुर, कोंटा, बकावंड और कोंडागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक एक बार फिर अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।