1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawardha Dubal Murder case: 3 शादी कर चुकी गर्लफ्रेंड बना रही थी दबाव, फिर मां बेटी को मार दिया.. BF गिरफ्तार

Kawardha Dubal Murder case: आरोपी मां और बेटी की हत्या के बाद रायपुर में छुपा हुआ था। फिलहाल शव मिलने के कुछ ही घंटे में पुलिस ने उसे दबोचा है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 26 Feb 2024, 2:46 PM IST

kawarda__murder_case_expose.jpg

Kawardha Dubal Murder case: कवर्धा में सामने दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। (Kawarda crime news) आरोपी मां और बेटी की हत्या के बाद रायपुर में छुपा हुआ था। फिलहाल शव मिलने के कुछ ही घंटे में पुलिस ने उसे दबोचा है।


जानकारी के अनुसार आरोपी बॉयफ्रेंड अश्वनी पांडे बिलासपुर का रहने वाला है। मृतिका वसुंधरा से उसका जान पहचान होने के बाद दोनों नजदीकियां बढ़ गई थी। इसके बाद महिला अश्वनी पांडे को शादी के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी ने बताया कि वसुंधरा तीन शादी कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शादी नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने मां और बेटी की हत्या कर दी।


बता दें कि दोनों मां बेटी की लाश कवर्धा जिले के एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में सड़ी-गली लाश हालत में मिली थी। पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम ने जांच के बाद घटना स्थल से अहम सबूत जुटाए। वहीं रायपुर में दबिश देकर आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।