5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा में एकमात्र गैस एजेंसी, फिर भी उपभोक्ताओं को नहीं दे पा रही सेवा

रिफिलिंग के लिए नंबर लगाने के 10 दिन बाद भी सिलेण्डर घर नहीं पहुंचता।

2 min read
Google source verification
Kawardha Gas Agency

Kawardha Gas Agency

कवर्धा . कवर्धा शहर में एकमात्र गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को सेवाएं नहीं दे पा रही है। रिफिलिंग के लिए नंबर लगाने के 10 दिन बाद भी सिलेण्डर घर नहीं पहुंचता। शिकायत करने के बाद लेट लतीफ की जाती है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी बेसुध हैं, जिन्हें आम जनता के समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है।

शहर में इण्डेन गैस का एकमात्र एजेंसी हैं। अन्य गैस एजेंसी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं की संख्या इस एजेंसी में बढ़ती जा रही है। वर्तमान में इस एजेंसी अंतर्गत 16250 उपभोक्ता है। इसमें 20 फीसदी के पास डबल सिलेण्डर हैं। वहीं 170 व्यवसायिक उपभोक्ता है। 16 हजार से अधिक उपभोक्ता होने की वजह से एक एजेंसी इसे संभाल नहीं पा रहे। सेवा में कमी होते जा रही है। जिनके पास डबल सिलेंडर हैं वह कार्यालय में फोन कर नंबर लगाते हैं, लेकिन समस्या है कि नंबर लगाने के 10 दिन बाद भी सिलेण्डर घर नहीं पहुंचता। ऐसा भी नहीं है कि नंबर लगा दिए तो सिलेण्डर आपके घर पहुंच जाए। इसके लिए भी एजेंसी कार्यालय में कई बार फोन घुमाना पड़ता है। हजारों उपभोक्ता हैं जो एजेंसी की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। वहीं मुख्य रूप से त्योहार के समय यह परेशानी और भी अधिक बढ़ जाती है। जिला प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। क्योंकि व्यवसायिक सिलेण्डर तुरंत उपलब्ध हो जाता है, जबकि आम लोगों को इसके लिए चक्कर काटने पड़ते हैं।

चाहिए एक और गैस एजेंसी
शहर के लिए अब एक और गैस एजेंसी की आवश्यकता है। एकमात्र एजेंसी होने के कारण उपभोक्ताओं को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतार, कभी सिलेण्डर नहीं मिलना, नंबर लगने के बाद सिलेण्डर घर तक नहीं पहुंचना और नि:शुल्क सेवा के लिए भी सेवाशुल्क देने जैसे समस्याएं आ रही है। ऐसे में यदि एक और गैस एजेंसी हो तो लोगों को थोड़ी राहत मिले।

ये भी पढ़ें

image