
KBC 12 Update : रायपुर में प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुके स्वप्निल चव्हाण नहीं दे पाए 50 लाख के सवाल का जवाब
रायपुर. अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति 12 में हॉटसीट पर बैठे स्वप्निल चव्हाण 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। आईआईएम रायपुर से पासआउट स्वप्निल चव्हाण इस समय मुंबई में खुद का बिजनेस कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण काल में उनका बिजनेस तहस-नहस हो गया। केबीसी 12 में जीतकर स्वप्निल अपना बिजनेस दोबारा शुरू करना चाहते हैं।
Tanishq Ad Controversy : तनिष्क ने कहा चुनौतीपूर्ण समय में एकता के सौंदर्य का जश्न मनाना था उद्देश्य
महाराष्ट्र के स्वप्निल चव्हाण ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में आईआईएम-रायपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम फॉर वर्र्किंग एग्जीक्यूटिव किया। इसके बाद नवा रायपुर स्थित कैंसर हॉस्पिटल में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद स्वप्निल ने मुंबई में खुद का बिजनेस शुरू किया। केबीसी 12 (KBC 12) की हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र के स्वप्निल चव्हाण ने खेल की शुरुआत अच्छी की। एक सवाल के जवाब के लिए स्वप्निल चव्हाण ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के एसपी शलभ सिन्हा से वीडियो कॉल लाइफलाइन से हेल्प भी ली।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी
केबीसी 12 में महाराष्ट्र के स्वप्निल चव्हाण के सामने 50 लाख रुपए के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि- इंडियन मर्चेंट्स चेंबर के कौन-से भावी प्रेसिडेंट 1901 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे?
अ- फिरोजशाह मेहता, ब- दिनशा इडलजी वाचा, स- बदरुद्दीन तैयबजी, द- दादाभाई नौरोजी
स्वप्निल चव्हाण इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। उन्होंने केबीसी 12 शो को क्विट करने का फैसला किया और इनाम के रूप में 25 लाख रुपए की राशि जीतकर ले गए। बता दें कि केबीसी 12 में पूछे गए इस सवाल का सही जवाब दिनशा इडलजी वाचा था।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर की प्रसिद्ध इमली चस्के का चटकारा
Published on:
15 Oct 2020, 2:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.