1)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, खैरागढ़ उपचुनाव प्रभारी द्वय कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जारी घोषणा-पत्र में कहा कि चुनाव जीतने के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाया जाएगा। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाएंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के प्रयास सहित 29 वादे किए हैं।
2)
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला- कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताडि़त किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।
3)
सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि- डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये "नवा छत्तीसगढ़" है जो "झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं"। यहां 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं... आप बस देखते जाएं। जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।
4)
बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस से यशोदा वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से कोमल जंघेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से स्व. देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी मैदान में हैं। तीनों ही पार्टियों ने खैरागढ़ में पूरा जोर लगा रखा है। 5)
यह भी पढ़ें
महंगाई को लेकर कांग्रेस का धरना, देखें वीडियो

मनरेगा मजदूरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला- कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताडि़त किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।
3)
यह भी पढ़ें
फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा
सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि- डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये "नवा छत्तीसगढ़" है जो "झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं"। यहां 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं... आप बस देखते जाएं। जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।
4)
यह भी पढ़ें
रायपुर में खुलेगा नए तरह का सैनिक स्कूल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी