6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर खेल मड़ई रायपुर में

7 और 8 अगस्त को आयोजन खेल प्रतियोगिताओं में 700 प्रतिभागी होंगे शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 5 Aug 2022, 1:49 AM IST

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर खेल मड़ई रायपुर में

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर खेल मड़ई रायपुर में

आजादी के अमृत महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में तिरंगा वाली विशेष डीपी फ्रेम
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए दो वर्ग 14 से 18 वर्ष आयुवर्ग और खुली प्रतियोगिता अंतर्गत 18 वर्ष एवं उससे अधिक की महिला और पुरुष के लिए पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला स्तर पर अभिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखण्डों से खेलवार विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों से एंट्री आमंत्रित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलों में 22 से 28 जुलाई तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिला स्तर से चयन के बाद 17 जिले के लगभग 700 प्रतिभागी इस राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में रोलिंग मिलों को ऊर्जा प्रभार में 24 प्रतिशत की छूट
खेल मड़ई आयोजन के अंतर्गत 7 अगस्त को पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संध्या 5 बजे विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूह के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य और संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव की अध्यक्षता में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष संरक्षित जनजातियों के 7 दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >रायपुर. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 7 और 8 अगस्त को विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेल मड़ई का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में किया जाएगा। खेल मड़ई में विभिन्न जनजातीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल जैसे तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली-डंडा, गेड़ी-दौड़, भौंरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरा-दौड़, सुई-धागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ तथा नौकायन (वयस्क वर्ग के लिए) आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
1) यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेल में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप का शानदार प्रदर्शन