रायपुर. ब्रिटेन के बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में रविवार को भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने अपना विजय रथ जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत की नंबर वन शटलर छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।