पूछताछ के लिए यात्री को 2 नम्बर को दबाना होगा। इसके अंतर्गत ही पीएनआर स्टैटस, ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, एकोमोडेशन, किराया संबंधी पूछताछ, टिकट बुकिंग, प्रणाली के तहत टिकट निरस्त करने, वेकअप अलार्म सुविधा, प्रस्थान संबंधी अलर्ट, व्हील चेयर की बुकिंग और भोजन की बुकिंग के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।