
रायपुर. प्याज और लहसुन के बिना खाने में स्वाद ही नहीं आता है। लगभग हर तरह के भोजन में प्याज और लहसुन का उपयोग किया जाता है। ये भोजन को स्वस्दिष्ट तो बनाते ही हैं साथ ही इनमे बहुते से औषधीय गुण भी होते हैं। इसके साथ ही साथ इनके छिलकों में भी प्रमुख पोषक तत्व जैसे कि विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनोइड्स आदि होते हैं। अब से अगली बार सब्जियों के छिलकों को फेंकने की गलती ना करें बल्कि उनका इस्तेमाल करने का तरीका जान लें।
ऐसे करें प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल
लहसुन और प्याज के छिलके में फेनाइलप्रोपानोइड एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट संपूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये एजिंग की प्रक्रिया को धीमा, कोलेस्ट्रॉल को कम, इम्युनिटी को बढ़ाते और कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं। आप प्याज और लहसुन के छिलकों को फेंकने की बजाय निम्न तरीकों से उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
मांसपेशियों में ऐंठन
क्या आप जानते हैं कि प्याज का छिलका मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाने में असरकारी होता है। एक पैन में एक कप पानी और प्याज के छिलके डालें। इसे उबाल लें और फिर पानी को छानकर पी लें। इससे तुरंत मांसपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है। ये कोलोरेक्टल कैंसर को भी रोकने में फायदेमंद साबित हो चुका है।
बालों के लिए
प्याज का छिलका प्राकृतिक हेयर डाई की तरह काम करता है जो ना केवल बालों को प्राकृतिक रूप से काला करते हैं बल्कि उनकी खोई चमक भी वापिस लाते हैं। प्याज के कुछ छिलके 4 से 5 कप पानी में उबालें। इस पानी से शैंपू के बाद बालों को धोएं।
बेहतर नींद के लिए
प्याज के छिलकों से बनी चाय उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिन्हें सोने में दिक्कत आती है। प्याज के छिलकों से बनी चाय को सोने से पहले पीएं। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और नींद आने में मदद मिलती है।
खुजली का इलाज
लहसुन और प्याज के एंटी-फंगल गुण इसे खुजली, एथलीट फुट जैसे त्वचा विकारों में लाभकारी बनाते हैं। 15 से 20 मिनट के लिए प्याज के पानी में पैर डुबोकर रखें।
Updated on:
19 Nov 2019, 5:29 PM IST
Published on:
19 Nov 2019, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.