
बिना OTP पूछे साइबर ठगों ने गुरुजी के खाते से निकाले 80 हजार
रायपुर . छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध अब सामान्य जन के जीवन में उथल - पुथल मचा रहा है। राजधानी से लगे आरंग में एक ऐसी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल साइबर ठगों ने बिना ओटीपी पूछे ही शिक्षक के खाते से 80 हजार रुपए पार कर दिया। शिक्षक ने मामले की शिकायत आरंग पुलिस को की है।
गुप्ता पारा आरंग निवासी पीड़ित भुखनलाल चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि शा. पूर्व. मा. कन्या शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 25 अक्टूबर की दोपहर को फोन में खाते से पैसा कटने का मैसेज आया। शिक्षक जब तक खाता बंद करवाता, तब तक साइबर ठगों ने उसके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिया। शिक्षक ने मंगलवार को बैंक खुलने पर बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, तो बैंक अधिकारियों ने अनभिज्ञता दिखाते हुए पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुझाव
ऐसे मामलों में सजक रहने की जरुरत है। मोबाइल में आए किसी भी तरह के लिंक को बिना जाने टच करके उपयोग न करें। सोशल मीडिया और फर्जी फ़ोन के जरिए आजकल साइबन ठग लोगों के बैंक खाते से पैसे पार करने में सक्षम है।
रखें इन बातों का ध्यान
* अनजान और अजीब नंबर से फ़ोन आने पर उसे रेसिव करें।
* व्हाट्सअप और बाकि मीडिया में दिखने वाले नील लिंक पर क्लिक न करें।
* यदि कोई बैंक का कर्मचारी बताकर आपसे खाते की जानकारी मांगे तो उसे न बातएं।
* जितने भी बैंक सम्बंधित कार्य हैं उसे बैंक जाकर ही करें। ऑनलाइन कार्य करने पर आप ठगी के शिकार हो सकतें हैं।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
30 Oct 2019, 6:39 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.