
बॉलीवुड फिल्म 'श्रीमान ऐश्वर्या राय' में दिखेगा रायपुर और छत्तीसगढ़
रायपुर. छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक-पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की सपना यानी कि एक्टर कृष्णा अभिषेक रायपुर पहुंचे हैं। बॉलीवुड एक्टर कृष्णा अभिषेक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
बचपन का प्यार... सहदेव नया 'बादशाह', 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्णा अभिषेक से कहा कि छत्तीसगढ़ में फि़ल्म निर्माण के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। इसमें फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रावधान किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]7 बच्चों को बैठाकर नाबालिग ने स्कूटर पर भरा फर्राटा, लोगों की जान आई सांसत में
बॉलीवुड के फेमस हीरो गोविंदा के भांजे हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक 25 अगस्त से 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म 'श्रीमान ऐश्वर्या राय' की शूटिंग करने जा रहे हैं। द कपिल शर्मा शो फेम अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए प्रस्तावित फिल्म में श्रेयस तलपड़े और कॉमेडियन किकू शारदा सहकलाकार होंगे। बता दें कि किकू शारदा (Kiku Sharda) भी कपिल शर्मा शो सहित कई टीवी सीरियलों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...सिर्फ इस जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की दर एक फीसदी से ज्यादा
Published on:
18 Aug 2021, 11:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.