
मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी उप तहसील मुख्यालय कुकरेल को पूर्ण तहसील का दर्जा नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि शुरू से ही कुकरेल क्षेत्र विकास के नाम पर उपेक्चित रहा है । तो और अब मुख्यमंत्री ने खुद नगरी की सभा में 8 दिनों के भीतर कुकरेल को तहसील का दर्जा देने की बात कही थी लेकिन उनकी इस घोषणा को आज 4 महीना बीत गया, पर अब तक यहां तहसीलदार का पदस्थापना नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्रवासियों को छोटे छोटे काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय नगरी तक दौड़ लगाना पड़ रहा है ।
गौरतलब है कि 16 साल पहले कुकरेल को उप तहसील का दर्जा मिला था जिसके बाद से यहां नायाब तहसीलदार नियमित रूप से बैठ भी रहा है। इसके बाद भी जिस तरह किसानों और क्षेत्रवासियों को राजस्व समेत अनेक कार्यों के लिए न्याय की उम्मीद थी वह पूरा नहीं हो सका। यही कारण है कि आज भी कुकरेल क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर न तो कॉलेज है और ना ही स्वास्थ्य के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है भी तो शाम 4 बजते ही उसमें ताला लटक जाता है । ऐसी स्थिति में किसी की तबीयत रात में खराब हो जाए तो इलाज के लिए उन्हें सीधे जिला मुख्यालय नगरी जाना पड़ता है। ग्राम वासियों का कहना है कि यदि तत्काल मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन भी करने की बात कही है।