
धमतरी. शहर में सावन महोत्सव की धूम है। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिवजी की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह रुद्री स्थित महानदी में पुण्य स्नान के बाद महानदी की आरती हुई। पश्चात रुद्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद बोल बम कांवरियों का जत्था बोल बम का जयकारा लगाते हुए कांवर यात्रा में निकल गए। करीब 5 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए कांवरिया पर पर पहुंचे यहां नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास श्रद्धालुओं का लोगों ने स्वागत किया । इसके बाद सदर बाजार कचहरी चौक , मठ मंदिर चौक नगर घड़ी चौक और पुराना बस स्टैंड के पास कांवरियो के पहुंचने पर यहाँ शिव भक्ति संगीत में कांवरियों पर कृत्रिम बारिश कर उनका उत्साह बढ़ाया । करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे में कांवरियों ने कृत्रिम बारिश के बीच झूम कर नाचते गाते रहे। इसके बाद बुढ़ेेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर श्रद्धालुओं कांवरियों के स्वागत के लिए विधायक गुरमुख सिंह होरा महापौर अर्चना चौबे सभापति राजेंद्र शर्मा रामु रोहरा आनंद पवार चेतन हिंदुजा पार्वती वाधवानी रंजना साहू आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका उत्साह बढ़ाया और लोगों को प्रसादी वितरण किया।