22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लता मंगेशकर का छत्तीसगढ़ से रहा नाता, एकमात्र छत्तीसगढ़ी गीत भी गाया

भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्त्व में विलीन छत्तीसगढ़ में दो दिनों का राजकीय शोक राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत राजनीतिक-सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक
less than 1 minute read
Google source verification
लता मंगेशकर का छत्तीसगढ़ से रहा नाता, एकमात्र छत्तीसगढ़ी गीत भी गाया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर संगीतकार कल्याण सेन के साथ छत्तीसगढ़ी गीत का अभ्यास करती हुईं। (फाइल)

शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के वाइस चांसलर रह चुके स्व. डॉ. अरुण कुमार सेन और शास्त्रीय गायिका स्व. डॉ. अनिता सेन के बड़े बेटे कल्याण सेन ने फिल्मनगरी मुंबई में 40 साल तक संगीत के क्षेत्र में काम किया। रायपुर के कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य रह चुके कल्याण सेन ने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी संगीत दिया था। बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार कल्याण सेन का 7 अप्रैल 2021 को मुंबई में निधन हो गया था। लता मंगेशकर 2 फरवरी 1980 को खैरागढ़ आई थीं, तब इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने उन्हें डीलिट की मानद उपाधि से विभूषित किया था। उस समय डॉ. अरुण कुमार सेन संगीत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर थे। बता दें कि शास्त्रीय गायिका डॉ. अनिता सेन को लता मंगेशकर अपनी छोटी बहन मानती थी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]रायपुर में गूंजी बापू की प्रिय धुन अबाइड विद मी
सुप्रसिद्ध गायिका भारतरत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय लता दीदी को कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ में भी 6 व 7 फरवरी को राजकीय शोक घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित राजनीतिक- आर्थिक- सामाजिक संस्थाओं व गणमान्यजनों ने शोक व्यक्त किया।
- ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास