4 मौतें भी हुई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे इनकार कर रहा है। इस वर्ष डेंगू का पहला मरीज 1 फरवरी को देवपुरी के वर्धमान नगर से मिला था। मार्च में बीएसयूपी कॉलोनी और अशोकनगर से मरीज मिले थे। अप्रैल और मई में एक भी केस नहीं मिले, लेकिन जून शुरू होते ही सिलसिला शुरू हो गया। जुलाई में 47 केस रिपोर्ट हुए। वहीं, अगस्त में 250 से ज्यादा मरीज मिले हैं।