31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP उम्मीदवार के नामांकन के बाद रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा – 2019 में बनेगी इस पार्टी की सरकार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 3 Apr 2019, 5:53 PM IST

lok sabha election 2019

Lok Sabha CG 2019: Raman Singh claim to BJP win LS polls, make govt

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया। रायपुर के लोकसभा उम्मीदवार सुनील सोनी के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी के बंपर वोटों से जीत का भी दावा किया।

रमन सिंह ने कहा, इतनी गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह से साफ है कि रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, जिस प्रकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संकल्प से रमेश बैस सात बार से जीतते आ रहे हैं। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार सुनील सोनी को विजयी बनाएंगे।

रमन सिंह ने यह भी कहा, भाजपा छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश के लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए एकात्म परिसर से नामांकन रैली निकाली। रैली में पार्टी के दिग्गज नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़