अलग-अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी मंत्री, विधायक और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।